ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 9 जुलाई।
प्रदेश में शिक्षा जगत में जानी मानी संस्था वर्धमान शिक्षण समिति ब्यावर के चेयरमैन, देश के प्रख्यात समाज सेवी, प्रमुख भामाशाह सुनील खेतपालिया को लंदन में हाउस आफ कॉमन मे भारत गौरव सम्मान से सम्मानित होने के बाद लंदन से चैन्नई पहुँचने पर जबरदस्त स्वागत एवम सम्मान किया गया ।
हवाई अड्डे पर भव्य अगुवाई के साथ स्वागत..
सरलता एवम सेवा की प्रतिमूर्ति सेठ सुनील खेतपालिया का लंदन से लौटने पर चैन्नई हवाई अड्डे पर जैन समाज के प्रमुखों एवम विभिन्न समाज एवम संगठनों से जुड़े अग्रणी प्रमुखों के साथ सर्वसमाज के इष्ट मित्रों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अपनों के बीच स्वागत पाकर समाज रत्न श्री खेतपालिया अभिभूत हो उठे वे काफी प्रफुल्लित एवम पुलकित दिखाई दिए।

भारत गौरव से सम्मानित
खेतपालीया का सर्व समाज ने किया अभिनंदन..
मंगलवार को एगमोर स्थित रानी मैय्यमे सभागार में सर्वसमाज के तत्वाधान में उनके सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में “भारत गौरव” से सम्मानित सुनील खेतपालिया एवम प्रवीण चंदन का साफ़ा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत करते हुए बहुमान किया गया।
मां के उपकारों को रेखांकित करते हुए भीगे नयनों से बोले इस शिखर तक पहुंचने में मां का दिव्य आशीष है ..
अपने सम्मान जलसे में बोलते हुए देश के जाने माने भामाशाह समाज रत्न श्री खेतपालिया ने कहा कि उन्हें संस्कार विरासत में मिले है। संघ एवम समाज की सेवा हेतु प्रतिपल समर्पित रहना उसके माता पिता ने बाल्यकाल में ही सिखाया है। अपनी स्व.मां को स्मृति पटल पर लाते हुए भीगे नयनों से बोले आज जिस शिखर पर हूं उसमें मां का दिव्य आशीर्वाद है। मां के दिव्य आशीष एवम दिखाए मार्गदर्शन से इस मुकाम को सहजता से पाया है।

उन्होने कहा कि मेरी कामयाबी के पीछे मां का बहुत बड़ा हाथ था।
अंतिम सांस तक मानवता की सेवा हेतु समर्पित रहूंगा..
सम्मान समारोह में बहुत ही भावुक होते होते बोले और कहा कि अब सेवा ही कर्म रह गया हैं। अनंत अनंत पुण्यवाणी के प्रबल योग से मिले इस मनुज जीवन की अंतिम घड़ी तक में मानवता की सेवा हेतु तत्पर एवम समर्पित रहूंगा। समाज सेवा के क्षेत्र में मैं किसी के काम आ सकूं वो क्षण मेरे लिए धन्य होगा।
सम्मान समारोह के भव्य जलसे में इन्होंने की शिरकत…
सम्मान समारोह के इस भव्य जलसे पर चैन्नई के सम्ममनीय नागरिकों ने शिरकत की। सामारोह में विभिन्न संगठनों संस्थाओं उद्योगपतियों ने दोनों सम्मानित विभूतियों का अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर सर्व श्री सुरेश लालवानी,हस्तीमल खटोड,गजराज भिडकचा,पदम कांकरिया,अशोक बोहरा, राकेश घोड़ा, पवन कोटेचा,मीठालाल पगारिया,कमल बोहरा,सुनील लुंकड नीतेश बोहरा,मनीष रांका, पवन खींवसरा नवरतनमल कांकरिया, सम्पतराज सिंघवी,इन्दरचंद तालेडा, कमलेश कोठारी,प्रशांत जैन,रणजीत राठौड़,महेश तालेडा समेत भारी तादाद में गणमान्य नागरिक एवम समाज से जुड़ी हस्तियां उपस्थित थी।

ब्यावर में होगा13 जुलाई को बहुमान…
ब्यावर के जन्मे जाये समाज सेवी खेतपालिया का नगर की वर्धमान शिक्षण समिति परिसर में भव्य बहुमान समारोह होगा।
बहुमान समारोह से जुड़े वर्धमान शिक्षण समिति के सचिव डॉ नरेंद्र पारख,राजू भाई ओस्तवाल व दिलीप श्रीश्रीमाल ने बताया कि 13 जुलाई को वर्धमान परिसर में खेतपालिया जी का विदेश यात्रा संघ ब्यावर के तत्वाधान में नगर के विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रमुखों द्वारा भव्य अभिनंदन एवम बहुमान किया जायेगा।
( जानकारी- प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार)

