गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन, गड्डी थोरियान माताजी के मंदिर में

गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन, गड्डी थोरियान माताजी के मंदिर में

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 9 जुलाई।
ब्यावर के गड्डी थोरीयान हाउसिंग बोर्ड स्थित महान चमत्कारी माताजी मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा।
माताजी के दरबार से जुड़े पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि गुरुवार को शाम 06 बजे दरबार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरी श्रद्धा आस्था के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा।


महोत्सव का आगाज माताजी की दिव्य पूजा अर्चना के साथ होगा। इस मौके पर दरबार की विशेष साज सज्जा होगी दरबार को आकर्षक रूप से सजाने संवारने के साथ सतरंगी रोशनी भी की जायेगी।


गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत माताजी के दरबार की परम उपासिका सुनीता दाघीच का भक्त श्रद्धालु गण गुरु पूजा करेंगे। इस मौके पर माताजी की विशेष आरती भी होगी। भक्त श्रद्धालुओं को माताजी के दरबार ने भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण किया जायेगा।


माताजी के दरबार आयोजकों ने नगर के धर्म प्राण श्रद्धालु भक्तों से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भाग लेने का विनम्र अनुरोध किया है।

Chhattisgarh