पटवारी पर गिरी गाज : राजस्व रिकार्ड से छेड़छाड़ करने पर SDM ने किया सस्पेंड

पटवारी पर गिरी गाज : राजस्व रिकार्ड से छेड़छाड़ करने पर SDM ने किया सस्पेंड

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 9 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ करने वाले ग्राम पंडरीतराई के पटवारी विरेंद्र कुमार झा को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है।

पटवारी के खिलाफ शिकायत की जांच में पाया गया है कि पंडरीतराई के पटवारी ने अपने शासकीय पद का दुरूपयोग करते हुए राजस्व अभिलेखों में अवांछित एवं गैर कानूनी छेड़‌छाड़ कर भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाया है।

ग्राम सेवा समिति रायपुर ने मामले की शिकायत संभाग आयुक्त कार्यालय में की थी। जांच में शिकायत सही निकली।

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि पटवारी विरेंद्र कुमार झा का कृत्य छग सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 के विरूद्ध है एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है।

Chhattisgarh