आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन, रसोईया तथा छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा की एक्टू युनियन के नेतृत्व में जिला कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन, रसोईया तथा छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा की एक्टू युनियन के नेतृत्व में जिला कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 9 जुलाई । संयुक्त ट्रेड युनियनो के अव्हान पर सीटू से जुड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन, रसोईया तथा छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा की एक्टू युनियन के नेतृत्व में जिला कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन दोपहर 12 बजे शुरू किया गया जो 4 बजे तक चला, देश के श्रमिकों के लिए 44 श्रम कानून बने थेे, केन्द्र सरकार द्वारा उन कानूनो को समाप्त कर 4 श्रम कोड बनाया गया।

जिसमेें 8 घंटे का कानून को बदलकर 12 घंटे किया गया, के अलावा कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम तथा राज्य कर्मचारी बीमाा आदि नियमों में परिर्वतन किया गया। जो देश के मजदूरो को गुलाम बनाने की साजिश हैं, इसलिए देश की राष्ट्रिय मान्यता प्राप्त 10 ट्रेड युनियनों द्वारा 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल का आव्हान किया गया था उसी के संर्दभ में सभी यूनियनो द्वारा हड़ताल में भाग लिया गया, जिसमें किसान तथा असंगठित श्रमिको ने बडे पैमाने पर भाग लिया।


फलाई ओव्हर के नीचे हुई सभा को सीटू यूनियन के राज्य सचिव गजेन्द्र झा, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े, दक्षिण कौशल के संपादक उत्तम सुशंात कुमार, विरेन्द्र ऊके जिला किसान संघ से रमाकांत बंजारे, श्रमिति अरूणा वैष्णव , गुणवंता टंाडेकर, इंदिरा गायकवाड् आदि वक्ताओं
ने संबोधित किया, वग्ताओं ने अपने संशोधन में कहा कि मोदी जी की सरकार देश के मेहनतकसो का हक मारकर कार्पोरेट अडानी, अबांनी घरानों के हितों के लिए काम कर रही हैं, सभी सरकारी एजेंसीयों को कंट्रोल कर चुकी हैं, इसलिए मजदूर किसानों के अलावा देश के आम नागरिको, छोटे व्यपारियों को मिलकर लडना होगा।


हसदेव का जंगल अडानी को कोयला निकालने के लिए दिया गया लाखों पेड़ों की कटाई हो रही हैं सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा हैं, निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। शिक्षा का बजारी करण किया जा रहा हैं। सभी सरकारी कंपनियों को बेचा जा रहा हैं, इसलिए सबको मिलकर संघर्ष करना होगा।

आज एक दिन की हड़ताल सफ ल हुई हैं, यदि सरकार ने श्रम कानूनों में संशोधन वापस नही लिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन होगा।सभा केे दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि तहसीलदार नागवंशी को सौपा गया। सभा का संचालन तुलसी देवदास एवं पुनाराम साहू ने किया।उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के महासचिव पुनाराम साहू द्वारा दी गई ।

Chhattisgarh