एक्शन में ACB : पटवारी ने सीमांकन के नाम पर मांगी पैसे, रिश्वत लेते ही पकड़ाया

एक्शन में ACB : पटवारी ने सीमांकन के नाम पर मांगी पैसे, रिश्वत लेते ही पकड़ाया

बलरामपुर(अमर छत्तीसगढ) 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में गुरुवार को ACB ने एक रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी को एसीबी ने शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में 15 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी महेंद्र कुजूर ने प्रार्थी से सीमांकन के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत प्रार्थी ने एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) से कर दी।

इस मामले की शिकायत मिलने पर एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से पार्वती को आज रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

वर्तमान में एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है. रिश्वतखोरी के इस मामले से विभाग में हड़कंप मच गया है।

Chhattisgarh