माताजी मंदिर धाम में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

माताजी मंदिर धाम में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 11 जुलाई।
ब्यावर जिले के सुप्रसिद्ध श्री जसोल माता एवम दधिमती माता मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। भक्त श्रद्धालुओ ने मां एवम गुरु की जयकारों से समूचे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर माताजी के दरबार की विशेष साज सज्जा एवम सतरंगी रोशनी की गई।
महोत्सव का भव्य आगाज मां को दीप प्रज्वलित से हुआ
नगर के गड्डी थोरीयान हाउसिंग बोर्ड स्थित महान चमत्कारी जसोल माता एवम दधिमती माताजी के मंदिर में गुरुवार देर रात तक चले गुरुपूर्णिमा महोत्सव में श्रद्धालु भक्तों का उत्साह उल्लास देखते ही बन रहा था।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आगाज माताजी की उपासिका सेवा समर्पित सुनीता दाधीच ने भक्ति भावों के साथ दोनो माता श्री को दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर गुरु मैया की पावन निश्रा में मां की सामूहिक आरती की गई जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भावों के साथ हिस्सा लिया।


गुरु पूजन जलसे में झलका उत्साह समर्पण भाव
देर रात को गुरु पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसने माताजी की परम उपासिका गुरुनी मैया का भक्त श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन किया। ढोल नगाड़ों एवम माताजी के जय जयकारों के बीच भक्तों ने अपनी गुरूनी मैया के श्री चरण धोएं। भक्त श्रद्धालुओं ने तिलक लगाकर,
माल्यार्पण कर, बुके भेंट कर,स्मृति चिन्ह देकर एवम चुंदड़ी ओढ़ाकर सम्मान एवम अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। मां के भक्तों से मिले अपार स्नेह सम्मान से गुरुनी मैया अभिभूत हो उठी। गुरुनी मैया के स्वागत एवम सम्मान हेतु भक्त श्रद्धालु आतुर दिखे। इस मौके पर मां को विभिन्न मेवा मिष्ठानो के भोग का अर्पण किया गया। केक काटकर खुशियां मनाई गई। सभी भक्तों को प्रसाद बांटा गया।
गुरु के बिना जीवन कोरा है ।


इस मौके पर परम गुरु भक्त समाज सेवी प्रकाश जैन ने कहा कि जीवन में गुरु का होना नितांत जरूरी है। गुरु की महिमा अपरंपार है। गुरु के बिना जीवन कोरा है। गुरु की महिमा को हम शब्दो मे नही आंक सकते हैं। गुरु बिन जीवन ही शुरू नहीं होता। गुरु कृपा से हर रात का अंत एक नए सवेरे से होता है।


जीवन में अंधेरा छा जाय तो गुरु शरण में चले जाएं =ओस्तवाल
इस मौके पर नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजू भाई ओस्तवाल ने कहा कि जब जीवन में अंधकार छा जाए तो गुरु शरण में चले आएं सभी दुखों एवम अंधकार से सहज मुक्ति मिल जाएगी। गुरु आपको कष्ट एवम दुखों से पार ले जायेंगे।


समारोह में ये थे उपस्थित
गुरु पूर्णिमा महोत्सव में डॉ संदीप वाघ, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजू भाई ओस्तवाल,समाज सेवी प्रकाश जैन, महावीर बुरड़,सुरेंद्र लोढ़ा,पंकज लोढ़ा,मनोज बड़ोला,
महेंद्र लोढ़ा, पुष्पेंद्र शर्मा,मुदित दाधीच,राहुल शर्मा,कालूराम सांखला,पंकज चौहान,योगेश शर्मा,अभिषेक शर्मा,योगेश शर्मा,मुकेश प्रजापति,ज्ञानचंद,बलराम अग्रवाल,भारती मैडम,कृष्ण सरस्वती,सुशीला देवी,रवि देवी,प्रेम देवी बरडिया,नीरू जैन,संतोष लोढ़ा, ज्योति लोढ़ा,श्वेता लोढ़ा,
तनया,मंजू देवी,यशोदा देवी, नीतू
समेत भारी तादाद में भक्त श्रद्धालु उपस्थित थे।
चमन चक्षु गुरुदेव जुगल जी का किया बहुमान
जवाहर भवन रोड स्थित परमेश्वर भवन में गुरु सम्मान समारोह में चमन चक्षु गुरुदेव जुगल शर्मा का माताजी की परम उपासिका सुनीता दाधीच,प्रमोद वाजपेयी,शेलेश शर्मा
पुष्पेंद्र शर्मा,प्रकाश जैन,मनीष मेहता,मनोज बड़ोला,धरणनेद्र डोसी,एडवोकेट दर्शना जैन ,पूर्व पार्षद पप्पू सेन,सहित अनेक गुरु भक्तों ने मोतियों के हार से स्वागत एवम स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया। गुरु सम्मान समारोह में भारी तादाद में गुरु भक्त उपस्थित थे। इस अवसर पर गुरुदेव के सम्मान में आयोजित महा प्रसाद भोज में भक्तों ने शिरकत की।

Chhattisgarh