शराब के नशे में प्रधानपाठक ने किया जमकर ड्रामा : स्कूल के कमरे में खुद को कर लिया बंद, ड्रामे के बाद DEO ने किया सस्पेंड

शराब के नशे में प्रधानपाठक ने किया जमकर ड्रामा : स्कूल के कमरे में खुद को कर लिया बंद, ड्रामे के बाद DEO ने किया सस्पेंड

मुंगेली(अमर छत्तीसगढ) 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंघनपुरी में सामने आया है। जहां प्रधानपाठक सतनाम दास दो दिन पहले शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। इस दौरान प्रधानपाठक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर बीईओ प्रतिभार मंडलोई मौके पर पहुंची थी। अब इस मामले में एक्शन लेते हुए सतनाम दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, 10 जुलाई को शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंघनपूरी में टल्ली टीचर प्रधान पाठक सतनाम दास ने खूब ड्रामा किया। खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रतिभा मंडलोई मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर प्रधान पाठक को कमरे से बाहर निकलवाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Chhattisgarh