बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 12 जुलाई। संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी, महामुनिराज नवाचार्य 108 श्री समयसागर जी महाराज, आर्यिका श्री 105 आदर्शमति माता जी आर्यिका श्री 105 दृढ़मति माता जी के मंगल आशीर्वाद से बिलासपुर दिगंबर जैन समाज में प्रथम चातुर्मास हेतु आर्यिका श्री 105 अनर्घमति माता जी, आर्यिका श्री 105 स्वाध्यायमति माता जी, आर्यिका श्री समयमति माता जी, आर्यिका श्री 105 साकारमति माता जी, आर्यिका श्री स्वस्थमति माता जी का आगमन हो चुका है।
रविवार को चातुर्मास के प्रथम दिवस चातुर्मास मंगल कलश की स्थापना श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर क्रांति नगर में दोपहर 12:30 बजे की जाएगी l
कलश स्थापना दमोह से पधारे प्रतिष्ठाचार्य डॉ आशीष जैन के मुखरवाणी से की जाएगी । इस दौरान कार्यक्रम में मंगलाष्टक, चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन, पाठशाला के बच्चों द्वारा मंगलाचरण, आचार्य श्री का विशेष पूजन, शास्त्र भेंट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, माताजी की मंगल देशना एवं मंगल कलश स्थापना की जाएगी । चातुर्मास के दौरान सकल जैन समाज बिलासपुर प्रतिदिन प्रवचन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे ।

