लंदन में हाऊस ऑफ कॉमन में भारत गौरव सम्मान से नवाजे गए  सुनील खेतपालिया का  ब्यावर पदार्पण पर होगा  स्वागत एव बहुमान

लंदन में हाऊस ऑफ कॉमन में भारत गौरव सम्मान से नवाजे गए सुनील खेतपालिया का ब्यावर पदार्पण पर होगा स्वागत एव बहुमान

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 12 जुलाई। लंदन में हाऊस ऑफ कॉमन में भारत गौरव सम्मान से नवाजे गए नगर के जन्मे जाए, देश के प्रख्यात समाज सेवी, जाने माने भामाशाह सुनील खेतपालिया के ब्यावर पदार्पण पर जबरदस्त स्वागत एवम बहुमान किया जायेगा।
ब्यावर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था श्री वर्धमान शिक्षण समिति के सेवा समर्पित महामंत्री डॉ नरेंद्र पारख ने एक जानकारी में बताया कि संस्था के चेयरमैन एवम देश के नामी समाज सेवी का ब्यावर की धरा पर भव्य अगुवाई करते हुए जोरदार अभिनंदन किया जायेगा।

श्री खेतपालिया के सम्मान में विदेश यात्रा संघ के सदस्यों द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह संस्था के परिसर में आयोजित होगा।
सम्मान समारोह से जुड़े समाज सेवी राजू भाई
ओस्तवाल एवं दिलीप श्रीश्रीमाल (बिछी भाई)ने बताया कि रविवार सवेरे 10.30 बजे नगर आगमन पर श्री वर्धमान कॉलेज परिसर के मुख्य गेट पर ढोल ढमाकों, बैंड बाजों एवम शहनाइयों की स्वर लहरियों के बीच भव्य अगुवाई करते हुए एक जुलूस के रूप में समारोह स्थल तक ले जाया जाएगा।
विभिन्न सामाजिक धार्मिक व राजनैतिक संस्थाओं के प्रमुख करेंगे स्वागत..
डॉ पारख ने बताया कि भामाशाह श्री खेतपालिया के सम्मान जलसे में नगर के विभिन्न सामाजिक,धार्मिक एवं राजनेतिक संगठनों के प्रमुख गण उनका स्वागत करते हुए बहुमान करेंगे।
सम्मान जलसे की भव्य तैयारिया जारी…
श्री ओस्तवाल एवम बिछी भाई ने बताया कि सम्मान समारोह की जोरों शोरों से तैयारियों में पूरा विदेश यात्रा संघ जुटा हुआ है। उनके सम्मान में नगर में जगह जगह बड़े बड़े सम्मान होर्डिंग लगाए गए है।
साधु संतो से लेंगे आशीर्वचन श्री खेतपालिया अपनी जन्म भूमि पर आने पर नगर में वर्षावास हेतु विराजित जैन साधु संतो एवम महासतियां जी म सा के पावन दर्शन कर आशीर्वचन प्राप्त करेंगे।


पैतृक गांव बाबरा अपने पूज्य पिताश्री सुश्रावक श्री पारसमल एवम पारिवारिक सदस्यों एवम संघ प्रमुखों के साथ जायेंगे श्री खेतपालिया। खेतपालिया प्रवचन हेतु अपनी पूज्या मातु श्री की स्मृति में भव्य प्रवचन हाल संत प्रवर के पदार्पण से काफी पहले तैयार करवा कर उदार भावों से संघ को समर्पित कर दिया। जहां अभी नित्य संत प्रवर अपनी धर्म देशना से भगवान महावीर के दिव्य संदेशों का अलख जगाने में जुटे हुए हैं। इस हाल में पूरे 04 माह जिन वाणी गूंजेगी।
(प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार)

Chhattisgarh