विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर पत्थरबाजी : सामाजिक कार्यक्रम से लौटते समय रास्ते में हुई पत्थरबाजी

विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर पत्थरबाजी : सामाजिक कार्यक्रम से लौटते समय रास्ते में हुई पत्थरबाजी

आरंग(अमर छत्तीसगढ) 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ के आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। वे नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर स्थित निवास लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर स्थित निवास लौट रहे थे। लौटते समय चारभांठा ढोलिया एवं भोईनाभांठा के बीच बायपास रोड पर अचानक गाड़ी पर जबरदस्त पत्थरबाज़ी की गई।

पत्थर इतनी तेज़ी से फेंके गए कि यदि गाड़ी धीमी होती, तो सीधा कांच तोड़ते हुए पत्थर विधायक को लग सकता था। यह हमला अत्यंत गंभीर माना जा रहा है।

इस घटना के तुरंत बाद विधायक के पर्सनल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी गई है।विधायक खुशवंत फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन इस हमले ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chhattisgarh