प्रसिद्ध भामाशाह,भारत गौरव सुनील खेतपालिया एवं विशिष्ट जनों का हुआ सम्मान

प्रसिद्ध भामाशाह,भारत गौरव सुनील खेतपालिया एवं विशिष्ट जनों का हुआ सम्मान

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 13 जुलाई।
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति ब्यावर द्वारा संचालित वर्द्धमान गर्ल्स कॉलेज के वातानुकूलित सभागार में रविवार को विदेश यात्रा संघ द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान पाकर खूब अभिभूत हुए समाज रत्न,खुशी में भीगे नयन
सम्मान समारोह में गत दिनों लंदन के ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस ऑफ कॉमन्स में भारत गौरव सम्मान से नवाजे गए श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के अध्यक्ष, देश के ख्यातनाम समाजसेवी एवं प्रसिद्ध भामाशाह सुनील खेतपालिया का जबरदस्त अभिनंदन एवम बहुमान किया गया।

विदेश यात्रा संघ से जुड़े एवम श्री वर्धमान शिक्षण समिति के सेवा समर्पित महामंत्री डॉ नरेंद्र पारख के नेतृत्व में सदस्यों ने श्री खेतपालिया का माला,साफा, उपरणा एवं शानदार स्मृति चिन्ह देकर सम्मान एवं बहुमान किया। अपनी जन्म भूमि में अपनों के बीच आत्मित्यता से लबालब सम्मान पाकर समाज रत्न श्री खेतपालीया अभिभूत हो उठे। उनकी आखों में खुशी के आंसू झलके।


इन हस्तियों का भी किया सम्मान….
अभिनंदन समारोह में पण्डित सुरेश मिश्रा (अध्यक्ष संस्कृति युवा संस्थान) एवं डॉ जगदीश नारायण विजय
(विशेषाधिकारी शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार), विकास सेठिया(निदेशक ट्रेवलर्स कम्पनी चेन्नई), हस्तीमल खटोड़ (चेन्नई) का भी माला, साफा, उपरणा एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके अभिननन्दन किया गया।
नवकार महामंत्र की स्वर लहरियों से हुआ सम्मान जलसे का दिव्य आगाज…
प्रदेश की ख्यातनाम शिक्षण संस्था के वर्द्धमान वातानुकूलित सभागार में सम्मान जलसे का दिव्य शुभारंभ नवकार मंत्र की स्वर लहरियों से हुआ। समूचा क्षेत्र नवकार से गूंज उठा।
डॉ पारख ने स्वागत उद्बोधन से पुलकित हुआ पूरा सभागर…
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के महामंत्री डॉ नरेंद्र पारख ने स्वागत उद्बोधन में आगंतुक अतिथियों,
मेहमानों, का परिचय देते हुए बताया कि आज ब्यावर के लिए बहुत गौरवशाली दिन है कि इतनी सारी समाज एवम शासन की विभूतियां एक साथ इस मंच को सुशोभित कर रही है।

उन्होंने पंडित सुरेश मिश्रा जी का आभार व्यक्त किया कि उनके संस्कृति युवा संस्थान द्वारा देश-प्रदेश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी भारतीय संस्कृति की अमित छाप छोड़ रहे है। विविध क्षेत्रों से जुड़ी विशिष्ट जनों को चुनकर विदेशी धरती पर विगत कई वर्षों से अनवरत भारत गौरव समारोह आयोजित करके सम्मान प्रदान कर रहे है।
सूबे की सरकार के प्रतिनिधि ने भामाशाह खेतपालिया की सेवाओं की मुक्त कंठ से वाहवाही…


इस अवसर पर राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री के विशेषाधिकारी जगदीश नारायण विजय ने समाजसेवी भामाशाह सुनील खेतपालिया की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में ऐसे व्यक्तित्व वाले इंसान विरले ही होते है जिनमें अपनी मातृभूमि से जुड़े लोगों की सेवा करने का जज्बा भरा होता है।

अभिनंदन समारोह में इन्होने की शिरकत…
सम्मान जलसे में विदेश यात्रा संघ से जुड़े वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजू भाई ओस्तवाल(राजू सा), डॉ नरेंद्र पारख, दीपचंद कोठारी, संस्था के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल नाबरिया, एम. गौतमचन्द बोहरा, महेन्द्रसिंह सांखला, मनीष कांकरिया, ज्ञानचन्द बिनायकिया, कमलेश मोदी, राजेन्द्र गर्ग, जितेन्द्र दाधीच, चन्नू यादव, कपिल यादव, ललित मकाणा, के. तुलसीराम बोथरा, श्रीपाल चोपड़ा, देवराज लोढ़ा, संस्था सह मंत्री सुनील ओस्तवाल, चंदूलाल कोठारी, प्रकाश गदिया, अरविन्द मूथा, रमेशचंद मेड़तवाल, प्रवीण खेतपालिया, सागरचंद कोटेचा, डॉ. राजीव जैन, पंकज सकलेचा, दिलीपकुमार श्रीश्रीमाल, विनयचंद बंट, निहालचंद कोठारी, शिशिर खण्डेलवाल,.महावीरचंद रांका एवं जिले एवम नगर के लब्ध प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक ने साक्षी बनकर अपने अजीज साथी का भव्य स्वागत किया।

विदेश यात्रा से जुड़े सभी सदस्य श्री खेतपालिया का सम्मान कर खूब प्रफुल्लित नजर आए। सभी का उत्साह उमंग देखते ही बन रहा था। सभी ने देश के नामी समाज सेवी का मीठा मुंह कराते हुए उनके यशस्वी एवम मनस्वी जीवन की मंगल कामनाएं दी।
(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)

Chhattisgarh