बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 13 जुलाई। संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी, महामुनिराज नवाचार्य 108 श्री समयसागर जी महाराज, आर्यिका श्री 105 आदर्शमति माता जी आर्यिका श्री 105 दृढ़मति माता जी के मंगल आशीर्वाद से बिलासपुर दिगंबर जैन समाज में प्रथम चातुर्मास हेतु आर्यिका श्री 105 अनर्घमति माता जी, आर्यिका श्री 105 स्वाध्यायमति माता जी, आर्यिका श्री समयमति माता जी, आर्यिका श्री 105 साकारमति माता जी, आर्यिका श्री स्वस्थमति माता जी के सानिध्य में रविवार को चातुर्मास के प्रथम दिवस चातुर्मास मंगल कलश की स्थापना श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर क्रांति नगर में की गई l

कलश स्थापना दमोह से पधारे प्रतिष्ठाचार्य डॉ आशीष जैन के मुखरवाणी से की गई । कलश यात्रा मंदिर जी की एक परिक्रमा कर वापस क्रांति नगर मंदिर जी पहुंची । इस दौरान कार्यक्रम में मंगलाष्टक, चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन, पाठशाला के बच्चों द्वारा मंगलाचरण, आचार्य श्री का विशेष पूजन, शास्त्र भेंट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, माताजी की मंगल देशना एवं मंगल कलश स्थापना की गई ।

दीप प्रज्वलन करने का सौभाग्य बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त सुनील जैन सपरिवार को मिला परम पूज्य अनर्घमति माता के मुखार बिंदु से आचार्य श्री विद्यासागर समयसागर जी की विशेष पूजा की गई।

इस पूजा में बिलासपुर समाज के ट्रस्टी, चातुर्मास प्रबंधन समिति, क्रांतिनगर महिला मंडल, सन्मति विहार महिला मंडल, सरकंडा महिला मंडल, लौकांतिक देव युवा मंडल, नैवेद्यम समूह, कोरबा एवं भाटापारा समाज, साठ वर्ष से ऊपर वाले श्रावक द्वारा पूजा के द्रव्य जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीप, धूप, फल, अर्घ चढ़ाकर अद्भुत पूजन किया।

चातुर्मास का प्रथम मंगल रजत कलश स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमंत सेठ प्रवीण शकुन जैन एवं उनके परिवार को मिला।
इसी क्रम में द्वितीय रजत कलश स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमंत सेठ विनोद रंजना जैन परिवार को मिला, तृतीय रजत कलश स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमंत सेठ प्रमोद सविता जैन परिवार को मिला ।

अरिहंत कलश स्थापित करने का सौभाग्य राकेश सुनीता जैन परिवार को मिला। सिद्ध कलश स्थापित करने का सौभाग्य रोशन लाल आनंद कुमार जैन परिवार भिलाई को मिला। इस कलश से प्राप्त राशि प्रतिभा स्थली को ज्ञान दान के रूप में भेजी जाएगी। आचार्य कलश स्थापित करने का सौभाग्य डॉ. सुप्रीत श्रुति जैन परिवार को मिला।उपाध्याय कलश स्थापित करने का सौभाग्य सनत आशा जैन परिवार को मिला।

साधु कलश स्थापित करने का सौभाग्य देवेंद्र सुमन जैन परिवार को मिला।कलश जुलूस में अनिता जैन, कु. भावना जैन, किरन जैन, प्रीति जैन, सुमन जैन, ज्योति जैन, अंजनी जैन, रेखा जैन शामिल थे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद जैन, सनत जैन, सुकमाल जैन, सुभाष श्रीश्रीमाल, श्रीकांत जैन, प्रवीण जैन, रेशू जैन, मनोज जैन, संदीप जैन, मनीष जैन, संजय जैन, विजय जैन, अनिल जैन, वीर कुमार जैन, जयकुमार जैन, सुरेंद्र मालू, चंद्र प्रकाश बोथरा, शकुन जैन, साधना जैन, माधवी जैन, दीपक जैन, प्रवीण कोचर, अभिनव डाकलिया, रजनीश जैन, विशाल जैन, कमल जैन, अमित जैन, अंशुल जैन, रूपेश गोलछा, प्रभाष जैन, डॉ प्रकाश वासल, शुभम जैन, सुप्रीत जैन, पराग जैन, अमरेश जैन सहित बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के लोग उपस्थित थे ।
चातुर्मास के दौरान सकल जैन समाज बिलासपुर प्रतिदिन प्रवचन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे ।

