मोहड़ गोलीकांड : राजनांदगांव पुलिस ने एक और आरोपी को ग्वालियर से किया गिरफ्तार, अब तक 9 पकड़ाए

मोहड़ गोलीकांड : राजनांदगांव पुलिस ने एक और आरोपी को ग्वालियर से किया गिरफ्तार, अब तक 9 पकड़ाए

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 15 जुलाई। जिले के मोहड़ गांव में अवैध रेत खनन को लेकर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी मनोज सिकरवार उर्फ फल्ली उर्फ मनू को ग्वालियर से गिरफ्तार कर राजनांदगांव लाया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आई-20 कार (क्रमांक MP 07 CG 1155) भी जब्त कर ली गई है।

इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं संजय सिंह बघेल समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर सरगर्मी से पता तलाश कर रही है।

Chhattisgarh