चैतन्य की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने किया विधानसभा का बहिष्कार : कांग्रेस विधायकों ने मचाया जमकर हंगामा, नेता प्रतिपक्ष महंत बोले– केंद्र इशारे पर हो रहा काम

चैतन्य की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने किया विधानसभा का बहिष्कार : कांग्रेस विधायकों ने मचाया जमकर हंगामा, नेता प्रतिपक्ष महंत बोले– केंद्र इशारे पर हो रहा काम

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 18 जुलाई। विधानसभा में शुक्रवार को भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश का मामला गूंजा। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी के हिरासत में लिए जाने पर हंगामा मचाया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन की दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने कहा कि सदन के बाहर ईडी का दबाव है। भूपेश बघेल के यहां ईडी का छापा पड़ा है। आज बच्चे का जन्मदिन है, और उसे उठा लिया गया है। ये सब सरकार के दबाव में हो रहा है। आज के दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार करते हैं।

विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करने के बाद कांग्रेस विधायकों के साथ नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने अपने कक्ष में आपात बैठक शुरू की। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के तमाम विधायक मौजूद हैं।

Chhattisgarh