ED ऑफिस पहुंचे भूपेश बघेल : परिवार सहित बेटे चैतन्य से की मुलाकात, बोले- बेवजह मेरे बेटे को फंसाया जा रहा, लेकिन हम लड़ाई लड़ते रहेंगे

ED ऑफिस पहुंचे भूपेश बघेल : परिवार सहित बेटे चैतन्य से की मुलाकात, बोले- बेवजह मेरे बेटे को फंसाया जा रहा, लेकिन हम लड़ाई लड़ते रहेंगे

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 20 जुलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल रविवार को अपने परिवार के साथ ED ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने शराब घोटाले मामले में बंद अपने बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बेवजह मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। लेकिन हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले राहुल गांधी का और उनके बाद प्रियंका गांधी का फोन आया था। बेटे से मिलकर कहा कि, अगर आज चैतन्य के दादा जिंदा होते तो खुश होते, क्योंकि वे बहुत से मुद्दों पर जेल जाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिनके बयान हो चुके हैं, उन पर भी उनका और उनके बेटे का नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

आपको बता दें कि, शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सुबह लगभग 6 बजे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापामारी की थी।

इस दौरान उनके बेटे चैतन्य बघेल से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर दोपहर को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद कोर्ट ने पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया था।

Chhattisgarh