डोंगरगढ़ (अमर छत्तीसगढ) 22 जुलाई आपको यह सूचित करते हुए हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज, विद्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 समय सागर जी महामुनिराज की आज्ञाकारी शिष्या पूज्य वात्सल्य मूर्ति आर्यिका श्री 105 आदर्श मति माताजी ससंघ का चातुर्मास श्री चन्द्रगिरी महातीर्थ क्षेत्र, डोंगरगढ़ में होगा गुरु आज्ञा एवं आशीर्वाद से, चातुर्मास कलश स्थापना समारोह दिनांक 28 जुलाई रविवार को दोपहर 1 बजे होगी |
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आप सपरिवार एवं अपने नगर की सकल जैन समाज के साथ इस कार्यक्रम में पधारकर हर्षो उल्लास की भावना को और अधिक बढ़ाएं ।
कार्यक्रम विवरण 27 जुलाई 25
समयः दोपहर 1:00 बजे से
स्थानः श्री चन्द्रगिरी महातीर्थ क्षेत्र प्रवचन पंडा
जानकारी सेठ सिंघई किशोर जैन अध्यक्ष, श्री चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दी।

