शराब घोटाला : चैतन्य बघेल को ED ने किया कोर्ट में पेश, जज ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

शराब घोटाला : चैतन्य बघेल को ED ने किया कोर्ट में पेश, जज ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 22 जुलाई। शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को अब जेल भेज दिया गया है। ईडी रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आपको बता दें कि ईडी ने 18 जुलाई की सुबह भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापा मारकर चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया था। उन पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। मामले में पूछताछ के लिए कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेजा था, जो 22 जुलाई को खत्म हो रही है।

Chhattisgarh