राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 23 जुलाई। रॉयल किड्स स्कूल की छात्रा माही राजपूत का दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप फाइव कॉलेज आत्माराम सनातन धर्म साऊथ कैम्पस दिल्ली में चयन हुआ है ।
माही राजपूत बचपन से ही होनहार छात्रा रही है समय-समय पर रॉयल किड्स स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक खंडेलवाल का आशीर्वाद मिलता रहा है ।साथ ही साथ स्कूल के शिक्षकों के द्वारा भी सहयोग मिलता रहा है। स्कूल प्रबंधन ने माही राजपूत को इस चयन पर बधाई दी है ।
जिसमें अभिषेक खंडेलवाल प्रिंसिपल रायल किड्स स्कूल, पिता मनोज राजपूत जो की पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं उनकी माता सपना राजपूत गृहणी है उनके इस सफलता उनके परिवारजनों में उत्साह का माहौल है ।
इस खुशी के अवसर पर उप निरीक्षक रुबेन टोप्पो, प्रधान आरक्षक संजय सिंह,मनीष सिंह ,भूषण देशमुख ,सुभाष हिरकने ,गणेश यादव,मेघनाथ साहू, प्रदीप दीवान, शेख यूनुस कुरैशी ,जीतू देवांगन, विनय मेहरा ,उपेंद्र धमगाये, प्रवीण राजपूत ,जीवन नेताम, सुनील नेताम ,टेनेश्वर देवांगन,भोज देशमुख, वीरेंद्र पासवान,अमित चौहान ने बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

