रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गिरफ्तार हुई दोनों नन मामले पर रायपुर से बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में तेज गति से लोभ- लालच देकर लोगों को धर्मांतरण किया जा रहा है। जांच में यह पाया गया कि एक प्रार्थना सभा में वह धर्मांतरण की अपील कर रही थी। इसलिए उनको गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस ने बहुत धर्मांतरण कराया है। हमारे जो आदिवासी राज्य हैं, सब जगह बड़ी संख्या में सेवा को माध्यम बनाकर बड़ी संख्या में धर्मांतरण कराया।
धर्मांतरण के पक्ष में कांग्रेस पार्टी और विरोधी दल है तो वह बोले कि हम धर्मांतरण के पक्ष में हैं। अन्यथा उनको माफी मांगनी चाहिए। जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह छत्तीसगढ़ की सरकार करेगी।

