केरल सांसदों का डेलिगेशन पहुंचा रायपुर : डिप्टी सीएम शर्मा- नन मामले को लेकर दबाव बनाने की कोशिश, बिरनपुर कांड में क्यों नहीं आए

केरल सांसदों का डेलिगेशन पहुंचा रायपुर : डिप्टी सीएम शर्मा- नन मामले को लेकर दबाव बनाने की कोशिश, बिरनपुर कांड में क्यों नहीं आए

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 1 अगस्त। केरल सांसदों के डेलिगेशन के फिर से छत्तीसगढ़ पहुंचने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ननों की गिरफ्तारी का मामला न्यायालय में है और इसका निर्णय भी वहीं होगा।

अब ऐसी बातों पर प्रदर्शन होगा तो ये कांग्रेस ही जाने। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस प्रदर्शन के जरिए न्यायालय पर दबाव बनाना चाहती है?

गृहमंत्री विजय शर्मा ने पूछा कि जब बिरनपुर में हत्या हुई थी, तब कांग्रेस के नेता क्यों नहीं पहुंचे थे? उन्हें सभी विषयों को समान रूप से उठाना चाहिए, वह एक पक्ष के साथ क्यों खड़े हैं। इस गंभीर मामले की सही जांच करवा कर परिणाम तक पहुचेंगे।

दुर्ग जिले में स्कूल में ‘राधे-राधे’ बोलने पर छात्र की पिटाई के मामले पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले का परीक्षण किया जा रहा है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh