रेकी डिवाइन हीलिंग फाउंडेशन द्वारा सावन उत्सव का आयोजन

रेकी डिवाइन हीलिंग फाउंडेशन द्वारा सावन उत्सव का आयोजन

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 4 अगस्त । रेकी डिवाइन हीलिंग फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन उत्सव समारोह का आयोजन होटल लव कुश इंटरनेशनल रायपुरा चौक में मनाया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम की जानकारी खुशबू शर्मा ने दिया । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में संगीत, गेम और कई तरह के आयोजन किए गए जिसमें महिलाओं का पूरा सहयोग मिला ।

उन्होंने बताया कि रेकी डिवाइन हीलिंग फाउंडेशन
संस्था के शिउली लहरी,रश्मि बंछोर,सरोजिनी दुबे,अचला शर्मा,ममता भरेल, प्रभा वर्मा,चंद्रप्रभा वर्मा, खुशबू शर्मा, ऐश्वर्या, वंदना लियो अहिल्यवर्मा मीनू कात्याल,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही, निमिशा सोनी द्वारा इवेंट ऑर्गनाइज किया गया गीत संगीत से भरपूर इस कार्यक्रम में अलग अलग तरह के खेल का आयोजन भी भी किया गया था । खेल में विनर के रूप में मोनिका सिकदार,राखी बंछोर, ऐश्वर्या सिकदार रही,सावन क्वीन भावना छाबड़ा बनी।


खुशबू शर्मा ने बताया कि रेकी डिवाइन हीलिंग फाउंडेशन द्वारा आगे सामाजिक कार्य के साथ साथ महिलाओं के लिए अनेक कार्यक्रम करने का प्रयास करेगी।

Chhattisgarh