विजय गुरु के ब्यावर चातुर्मास की भावना संजोए चेन्नई से ब्यावर प्रवासियों का विशेष जत्था जयपुर पहुंचा… राष्ट्रीयं रक्षक प्रेमराज सोमावत एवम महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सीतादेवी सोमाबत के नेतृत्व में

विजय गुरु के ब्यावर चातुर्मास की भावना संजोए चेन्नई से ब्यावर प्रवासियों का विशेष जत्था जयपुर पहुंचा… राष्ट्रीयं रक्षक प्रेमराज सोमावत एवम महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सीतादेवी सोमाबत के नेतृत्व में

जयपुर/ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 4 अगस्त। नानेश पट्टधर,वाणी के जादूगर श्री विजय गुरु के ब्यावर चातुर्मास की भावना संजोए चेन्नई से ब्यावर प्रवासियों का विशेष जत्था संघ के राष्ट्रीय संरक्षक प्रेमराज सोमावत एवम महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सीतादेवी सोमाबत के नेतृत्व में गुरु दर्शनों हेतु पहुंचा सूबे की राजधानी जयपुर।

गुरु दर्शनों की पिपासा को लेकर आए श्रद्धालुओं श्रावक श्राविकाओं ने समूचे जयपुर रेलवे स्टेशन को गुंजाया भगवान महावीर आचार्य नानेश एवम विजय गुरु की जय जयकारों से

महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्रविका ख्यातनाम समाज सेविका तारा बोहरा के नेतृत्व में नवकार महामंत्र की स्वर लहरियों की गूंज के साथ आराध्य विजय गुरु भगवन को धर्म सभा में तारा बोहरा ने पूज्य जैनाचार्य विजय गुरु को ब्यावर वर्षावास करने की की पुरजोर विनती,श्री विजय गुरु ने भक्तों की विनती को लिया झोली में

महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा तारा बोहरा ने अपने मात पिता एवम स्वयं के जीवन में गुरु भक्ति के कमाल एवम चमत्कार का किया प्रभावी चित्रण,श्रोता श्रवण कर हुए गदगद जय जयकार विजय गुरु की जयकार से गूंज उठा चातुर्मास पांडाल।

सात दिवसीय गुरु दर्शन यात्रा के
तहत रविवार को जैनाचार्य विजय गुरु एवम संत व सती मंडल के पावन दर्शन एवम दिव्य आशीर्वचनों को प्राप्त कर जयपुर से किशनगढ़ से आज अजमेर होते हुए पहुंचेगा दल बाबरा

अजमेर में अल सवेरे इस विशेष जत्थे का अजमेर जैन समाज के अध्यक्ष समाज सेवी शिखर चंद सिंगी के नेतृत्व में किया जोरदार स्वागत अभिनंदन

अजमेर जैन समाज की प्रमुख श्रविका सिंगी परिवार की मुखिया एवम युवा चेता प्रदीप सिंगी सम्पूर्ण सिंगी परिवार एवम अजमेर जैन समाज के विभिन्न संगठनों के प्रमुखों ने यात्रा दल के प्रमुखों का किया बहुमान किया,बहुमान पाकर सभी हुए अभिभूत एवम पुलकित

दल ने अजमेर में वर्षावास हेतु विराजित साध्वी प्रमुखा पुष्पावती महाराज एवम महासती मंडल के पावन दर्शन एवम प्रवचन श्रवण कर बाबरा के लिए किया कुच

युवा चेता महावीर गौतम मोती
आनंद सोमावत के कुशल एवम प्रभावी दिशा निर्देशन में श्री विजय गुरु की विजय यात्रा के सभी पथिक संत प्रवर कौशल मुनि के दर्शनों एवं जिन वाणी में गहरे गोते लगाने पहुंच रहे है संत कौशल मुनि की जन्म धरा पर, जैन समाज सहित पूरा गांव,बावरा के वाशिंदे जैन समाज के इस विशेष जत्थे का पलक पांवड़े बिछाकर कर रहा इंतजार

श्रीआखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के पूर्व महामंत्री नरेंद्र कोठारी सहित यात्रा दल के प्रमुखों के नेतृत्व में जन जागरण रैली जन जागरण करती हुई भगवान महावीर एवम विजय गुरु के पावन संदेशों का जगाएंगे अलख

बाबरा संघ अध्यक्ष उदारमना
सुश्रावक पारसमल खेतपालिया एवम देश के ख्यातनाम भामाशाह सुनील खेतपालिया ने बताया की प्रवासी ब्यावर वासियों का बाबरा संघ के तत्वाधान में किया जायेगा अभिनंदन, एवम संघ बहुमान,समारोह स्वागत एवम आतिथ्य सत्कार की तैयारियों में ब्यावर संघ के पूर्व अध्यक्ष शिक्षाविद शांति लाल कोठारी के नेतृत्व में जुटे संघ समर्पित सदस्य गण एवम बाबरा वासी

प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh