महिला पार्षदों की “सावन सुंदरी प्रतियोगिता” में वर्षा शरद सिन्हा रहीं प्रथम

महिला पार्षदों की “सावन सुंदरी प्रतियोगिता” में वर्षा शरद सिन्हा रहीं प्रथम

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 4 अगस्त। सावन के हरे-भरे मौसम में उत्साह और उमंग का रंग महिला पार्षदों के बीच भी खूब देखने को मिला। इसी कड़ी में महेश्वरी भवन में आयोजित “सावन सुंदरी प्रतियोगिता” में पार्षदों ने पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर सबका मन मोह लिया।


प्रतियोगिता में गोल बाजार क्षेत्र की पार्षद श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्टेडियम वार्ड की पार्षद प्रियंका कुरजेकर को द्वितीय स्थान मिला, जबकि अपूर्वा समीर श्रीवास्तव को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा।

इस आयोजन में नगर निगम की महिला प्रतिनिधियों और कई अन्य गणमान्य महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में नगर निगम के बाजार विभाग की श्रीमती केवरा विजय राय, खाद विभाग की सभापति बीना ध्रुव, श्रीमती मधुबैद, पार्षद श्रीमती खेमीन यादव, झमिता सेन, रेखा पारख, श्रुति जैन, रीना सिन्हा, अमृता सिन्हा, शांति पत्रे, और नयामत हुड्डा सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती करुणा यादव, रितु अतुल, श्वेता सोनी, और सीमा पवन डागा कार्यक्रम में शामिल हुईं

Chhattisgarh