सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल में रक्षाबंधन से पूर्व हुआ भाईचारे और स्नेह का भावपूर्ण आयोजन

सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल में रक्षाबंधन से पूर्व हुआ भाईचारे और स्नेह का भावपूर्ण आयोजन

भिलाई (अमर छत्तीसगढ़) 5 अगस्त। रिसाली स्थित सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (स्पेशल-ऑप्स), छत्तीसगढ़ में एक भावनात्मक एवं सौहार्दपूर्ण रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बहन प्राची दीदी के नेतृत्व में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहनों ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को तिलक लगाकर राखी बाँधी और उनके सेवा, त्याग और समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट किया।

इस कार्यक्रम में सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (स्पेशल-ऑप्स) छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक श्री आनंद प्रताप सिंह, भारतीय पुलिस सेवा, सहित सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

 बहनों ने सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों के प्रति अपने स्नेह और विश्वास को अभिव्यक्त करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई और रक्षा सूत्र बाँधकर आत्मीयता का भाव स्थापित किया।

Chhattisgarh