राजनंदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 5 अगस्त, भारतीय जनता पार्टी द्वारा 4 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आगाज जिले भर में किया जा रहा है। जिसके लिए जिला संयोजक मूलचंद लोधी को बनाया गया है।
सहसंयोजक के रूप में कैलाश शर्मा, श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा, संतोष सिंह पूर्व सैनिक एवं राजेश शर्मा पूर्व सैनिक को बनाया गया है।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी अनुसार, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि तिरंगा यात्रा के पदेन सदस्य के रूप में महापौर मधुसूदन यादव एवं श्रीमती किरण वैष्णव को शामिल किया गया है।
आगामी 8 अगस्त 2025 को राजनांदगांव जिले की कार्यशाला होगी तथा मंडल कार्यशाला 10 अगस्त तक करनी होगी, एवं विभाजन विभीषिका का कार्यक्रम 14 अगस्त को तय किया गया है।
जिले एवं सभी मंडलों में शक्ति केदो में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा । आने वाले समय में घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान को द्रुत गति देने के लिए संगठन द्वारा यह नियुक्ति की गई है।

