इस्कॉन मंदिर, तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव 2025…. 15 से 17 अगस्त

इस्कॉन मंदिर, तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव 2025…. 15 से 17 अगस्त

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 5 अगस्त। इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, रायपुर श्री श्री राधारास बिहारी जी का मंदिर में 15 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव मनाने के लिए इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष सुलोचन कृष्णदास एवं फेस्टीवल कमेटी के चेयरमेन राजेश अग्रवाल और वाइस चेयरमेन शुभम सिंघल की अध्य़क्षता में जन्माष्टमी महामहोत्सव 2025 को भव्य रूप से मनाने के लिए मीटिंग का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया।

पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा चुका है सभी समितियां अपने-अपने कामों में तन-मन-धन से जुट़ चुकी है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार समिति के दिलीप केडिया एवं राजेन्द्र पारख ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:-

पहला दिन (15 अगस्त 2025, शुक्रवार)
भक्ति नृत्य (समूह) प्रतियोगिता (बाल उत्सव)
समय – अपरान्ह 03 बजे से
बच्चों के लिए विविध वेशभूषा प्रतियोगिता (पौराणिक कल्पनाओं पर आधारित आयु समूह 4 से 8 वर्ष)
नृत्य प्रतियोगिता (भक्ति गीतों पर आधारित) – आयु समूह 12 से 18 वर्ष (प्रतिभागियों की संख्या अधिकतम 2 से 10)
कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती कंचन सिंघानिया, श्रीमती सुलोचना बंका एवं श्रीमती कांता सिंघानिया ने बताया कि बच्चों का यह कार्यक्रम पिछले 24 वर्षों से इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, रायपुर में किया जा रहा है। इस वर्ष यह 25वां वर्ष होगा। उन्होंने सभी लोगों से सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
बाल उत्सव प्रतियोगिता हेतु संपर्क –
श्रीमती कंचन सिंघानिया – 9893000101
भजन कीर्तन – निखिल-श्याम द्वारा, राजनांदगांव, संध्या 06.30 बजे से

दूसरा दिन (16 अगस्त, 2025, शनिवार)
इस्कॉन मंदिर फेस्टीवल कमेटी के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल एवं वाइस चेयरमेन श्री शुभम सिंघल ने बताया कि पिछले वर्ष की अपार सफलता एवं भीड़ को देखते हुए इस वर्ष व्यापक व्यवस्था की जा रही है। विशालकाय पण्डाल (वॉटर प्रूफ) बनाया जा रहा है। साथ ही साथ पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है।

प्रसादम् का कार्यक्रम का सुबह से रात्रि तक भक्तों के मध्य वितरित किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि वृंदावन धाम और मुम्बई से वस्त्र एवं आभूषण मंगाये गये हैं एवं पूरे मंदिर को सजाने के लिए कलकत्ता से फूल मंगाये गये हैं।
मंगल आरती – सुबह 04.30 बजे
तुलसी आरती – सुबह 05.00 बजे
गुरू पूजा – सुबह 07.30 बजे
श्रृंगार दर्शन – सुबह 08.30 बजे
धूप आरती – सुबह 08.30 बजे
श्री कृष्ण बाललीला गुणगान – सुबह 09.30 से 10.30 बजे तक
(परम पूज्य सिद्धार्थ स्वामी जी द्वारा)
भजन कीर्तन – सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक
राजभोग अर्पण – दोपहर 12.00 बजे
राजभोग आरती – दोपहर 12.30 बजे
उस्थापन आरती – संध्या 04.15 बजे
संध्या आरती – संध्या 07.00 बजे
प्रसाद वितरण – सुबह 10 बजे से रात्रि 02 बजे तक
महाभिषेकम् – रात्रि 09.00 बजे से 11.30 बजे तक
(पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।)
छप्पन भोग अर्पण – रात्रि 12.00 बजे
महाआरती – रात्रि 12.15 बजे
लीला द स्प्रिचुअल रॉक बैंड,
दिल्ली, नृत्य टीम वृंदावन धाम से
दिनांक-16 अगस्त 2025, शनिवार, समय संध्या 06.30 बजे से
संध्या 07.00 बजे से प्रति घंटा आरती।
हरिनाम संकीर्तन प्रातः 11 बजे से चलता रहेगा।
सुबह 09.00 बजे से रात्रि 02.00 बजे तक दर्शन।
नोट – कृपया आजीवन सदस्य अपना मेम्बरशीप कार्ड साथ में लावें।

व्यासपूजा महा महोत्सव – तीसरा दिन
17 अगस्त 2025, रविवार
मंगल आरती – सुबह 04.30 बजे
तुलसी आरती – सुबह 05.00 बजे
गुरू पूजा – सुबह 07.30 बजे
श्रृंगार आरती – सुबह 08.30 बजे
धूप आरती – सुबह 09.00 बजे
श्रील प्रभुपाद गुणान – सुबह 09.30 से 11.00 बजे तक श्रील प्रभुपाद महाभिषेक – सुबह 11.00 से 12.00 बजे तक
राजभोग अर्पण – दोपहर 12.00 बजे
राजभोग आरती – दोपहर 12.30 बजे
प्रसादम् – दोपहर 01 बजे से
उस्थापन आरती – संध्या 04.15 बजे
संध्या आरती – संध्या 07.00 बजे
शयन आरती – रात्रि 08.30 बजे
आज की मीटिंग में प्रमुख रूप से राजेश किंगर, पवन सचदेवा, विकास मोदी, जनार्दन प्रभु, पंकज मिश्रा, सुमीत झा, राजेश अग्रवाल, मोहित बाजपेयी, श्रीमती कंचन सिंघानिया, श्रीमती कांता सिंघानिया, श्रीमती सुलोचना बंका, श्रीमती जया सिंघल एवं मंदिर के भक्तगण बड़ी संख्या मंे उपस्थित थे।

दिलीप केडिया
प्रचार-प्रसार समिति, इस्कॉन
मो.-9329104082 राजेन्द्र पारख
प्रचार-प्रसार समिति, इस्कॉन
मो.-9329408217

Chhattisgarh