एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता : पिस्तौल और कारतूस के साथ एक नक्सली गिरफ्तार, नक्सल सामग्री भी बरामद

एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता : पिस्तौल और कारतूस के साथ एक नक्सली गिरफ्तार, नक्सल सामग्री भी बरामद

मोहला(अमर छत्तीसगढ) 7 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर- अम्बागढ़, चौकी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों के जवानों ने मौके से पिस्तौल और कारतूस के साथ एक नक्सली को जिंदा पकड़ा है. मुठभेड़ स्थल से नक्सल सामग्री भी बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त को मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के खुर्सेखुर्द- खुर्सेकला गांव से लगे जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एक नक्सली को जवानों ने पकड़ा। पूरे मामले का खुलासा शाम को एसपी करेंगे. मुठभेड़ स्थल से नक्सल सामग्री भी बरामद किया गया है। इसकी पुलिस अधीक्षक ने की है।

Chhattisgarh