राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 7 अगस्त। डोंगरगांव रोड स्थित दिव्यांग बच्चों की संस्था आस्था मूक बधिर शाला में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीयविश्व विद्यालय के ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी बच्चों को आत्मस्मृति का तिलक लगाकर राखी बांधी तथा मुखमीठा कराया ।
इस अवसर पर उपस्थित ब्रह्माकुमारी प्रभा बहनजी ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि अपने बुराइयों को त्याग कर अपने जीवन को उच्च बनाना तथा अपने जीवन का दुर्गुणों से रक्षा करना ही रक्षाबंधन है इस दिन हम मुखमीठा करते है ,अर्थात हमे सदैव सबसे मीठा बोलना चाहिए ।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी माहेश्वरी बहन , ब्रह्माकुमारी पूनम बहन, ब्रह्माकुमारी लोकिता बहन, ब्रह्माकुमारी लोकेश्वरी बहन तथा ब्रह्माकुमार झालम भाई, ब्रह्माकुमार प्यारेलाल भाई तथा आस्था मूक बधिर शाला संस्था के संचालक भ्राता हेमंत तिवारी व सभी शिक्षकवृन्द उपस्थित थे ।
उपरोक्त जानकारी भाई मुरली सोमानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी l

