दुर्ग (अमर छत्तीसगढ़) 8 अगस्त। दिनांक 1–3 अगस्त 2025, को दुर्ग (छत्तीसगढ़) मैं आयोजित चतुर्थ जिला स्तरीय कुडो प्रतियोगिता मै
ACADEMY 360° के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले को गौरवान्वित किया।
पिछले एक साल से ACADEMY 360° में प्रतिदिन लिलिमा सोनी और भूपत साहू के मार्गदर्शन मै आयोजित हो रही कुडो मार्शल आर्ट क्लासेस ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है और यही निरंतर प्रशिक्षण इस सफलता की नींव बना।
उपलब्धियां:
23 स्वर्ण पदक
4 रजत पदक
1 कांस्य पदक
टूर्नामेंट रनर-अप ट्रॉफी
स्वर्ण पदक विजेता
मान्यता पांडे, शिवांश मिश्रा, बबीता निषाद, दक्ष व्यास, अर्मान चक्रधारी, हर्षवर्धन यादव, गुंजन मानिकपुरी, अलंक्रित चंद्राकर, भाव्यांश गुप्ता, होशिका साहू, प्रणीत सुराना, आराध्या व्यास, नाभ्या राजपूत, ओजस्वी साहू, कौस्तुभ धनकर, लीशा सिन्हा, वैश्णवी शर्मा, आध्याय देशमुख, देवराज बघेल, ओजस धिमार, निधेश चौहान, यशवीर भारद्वाज, गर्व तांबोली

रजत पदक विजेता – गुंजीत सोनकर, अभिमन्यु मिश्रा, वैभव देशमुख, सुदिति भारद्वाज
कांस्य पदक विजेता – नयन कुमार ठाकुर।
इस जीत में शामिल ACADEMY 360° के संस्थापक श्री सतीष चंद सुराना एवं प्रेरणा आशीष सुराना,
कोच भूपत साहू सर और अभिभावकगण।
“हर बच्चा चैंपियन है , सही मंच, निरंतर अभ्यास और समर्पण से सपने हकीकत बनते हैं। ACADEMY 360° यही मंच बन चुका है”, श्री सतीष चंद सुराना
“जीत सिर्फ रिंग में नहीं, बल्कि हर दिन की मेहनत और अनुशासन में होती है – और हमारे खिलाड़ियों ने यह साबित किया।”
भूपत साहू
ACADEMY 360° की यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि यदि लगन हो, तो उम्र और वजन केवल आँकड़े रह जाते हैं – असली ताकत जुनून और प्रशिक्षण में होती है।

