मानव सेवा एवम परोपकार के कार्य में आगे आया बोथरा परिवार…. आशा देवी बोथरा की आंखों से दो व्यक्तियों को मिलेगी रोशनी

मानव सेवा एवम परोपकार के कार्य में आगे आया बोथरा परिवार…. आशा देवी बोथरा की आंखों से दो व्यक्तियों को मिलेगी रोशनी

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 9 अगस्त। तिलपटी नगरी ब्यावर के मेवाड़ी गेट बाहर स्थित मुणोत नगर निवासी सुश्राविका श्रीमती आशादेवी बोथरा धर्म सहायिका रमेशचंद्र बोथरा का एका एक देहावसान होने पर मानव सेवा एवं परोपकार की भावना से दिवंगत श्रीमती आशादेवी बोथरा का नेत्रदान श्री वर्धमान शिक्षण समिति के सेवा समर्पित सचिव डॉ नरेंद्र पारख एवं समाज सेवी उत्तम भंडारी की प्रेरणा से व बोथरा परिवार के सहयोग से किया गया।


डॉ भरत शर्मा के प्रभावी नेतृत्व में उनकी सेवा समर्पित ने नेत्र उत्सर्जन का कार्य किया..
नेत्र उत्सर्जन का कार्य अजमेर नेत्र बैंक के डॉ भरत शर्मा एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा किया गया। उनके सहयोग एवम सहकार की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
सेवा कार्य के ये रहे साक्षी,बने सहभागी..
इस परोपकारी सेवा कार्य के श्री मोतीलाल बोहरा, रमेश चंद्र बोहरा, शांतिलाल बोहरा, संजय बोहरा, पारस मल बोहरा, सुरेन्द्र ओस्तवाल, देवराज लोढ़ा, जवरीलाल संचेती, दिलीप गैलड़ा, उत्तमचंद भंडारी, डॉ नरेंद्र पारख, ललित कावडिया, शांतिलाल लूणावत नेत्रदान के साक्षी बनकर पुण्य अर्जित किया।


प्रकाश जैन अमित मेहता
एक्सप्रेस न्यूज चैनल

Chhattisgarh