भाजपा नेता को हटाया गया : फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिये बन गया था सदस्य, शिकायत के बाद गया हटाया

भाजपा नेता को हटाया गया : फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिये बन गया था सदस्य, शिकायत के बाद गया हटाया

राजनांदगाव(अमर छत्तीसगढ) 9 अगस्त। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव सेवा सहकारी मर्यादित रानीतरई के प्राधिकृत अध्यक्ष एवं साँसद प्रतिनिधि पूर्व सभापति भाजपा नेता विवेक साहू फर्जी तरीके से अध्यक्ष बना था।

जिसकी शिकायत पूर्व जनपद सदस्य एवं महामंत्री जिला किसान कांग्रेस ने लिखित शिकायत उप पंजीयन से 10 जून को की गई थी। अभय कापरे ने बताया कि विवेक साहु सन 2017 कोई लेन देन सोसाइटी नहीं करता था। उसका शपथ पत्र भी फर्जी पाया गया। इस कारण उन्हें पद से पृथक किया गया है। उक्त जानकारी योगेंद्र वैष्णव ने दी ।

Chhattisgarh