रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 10 अगस्त। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले को लेकर सरकार और केंद्रीय एजेंसियों पर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि, महादेव सट्टा का खुलेआम प्रमोशन हो रहा है और अब तो फेसबुक पर इसके विज्ञापन भी दिखने लगे हैं।

भूपेश बघेल ने अपनी पोस्ट में ED और CBI को सवाल पूछते हुए कहा कि महादेव ऑनलाइन सट्टा खुले आम चल रहा है। राजनीतिक संरक्षण का आलम यह है कि फेसबुक पर विज्ञापन आने लगे। इसे अब कौन संरक्षण दे रहा है? केंद्रीय गृहमंत्री या छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री? कार्रवाई होगी कि सिर्फ किसी का फ़र्ज़ी बयान डालने से ही होगी?

