रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 10 अगस्त। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन और सक्रियता बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पूरी रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस कमेटी और विधानसभा अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

इस संबंध में प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी आदिल आलम खैरानी और शहर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप ने आदेश जारी किया है।

