राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 10 अगस्त । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजनांदगांव द्वारा रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । रक्षाबंधन के 2 दिन पूर्व विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों में जाकर ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताया साथ ही तिलक लगाकर राखी बांधी एवं मुख मीठा कराया ।

रक्षाबंधन के दिन ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान मानसरोवर में ब्रह्माकुमार एवं ब्रह्माकुमारी भाई बहनों के लिए रक्षाबंधन का कार्यक्रम था । यह कार्यक्रम प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक चला । सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी ने परमात्मा शिव का रक्षाबंधन पर आधारित दिव्य संदेश सुनाया तथा सबको शुभकामनाएं दी।

इसके बाद सभी भाई बहनों को राखी बांधी ।शाम को वरदान भवन लाल बाग में रक्षा बंधन स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में पार्षद राजा माखीजा, पार्षद शैंकी बग्गा, पूर्व पार्षद गुरुमुख दास वाधवा, अशोक चौधरी, प्रो.कृष्णकुमार द्विवेदी, डॉ नरेन्द्र गाँधी, दिनेश भट्टर,सुरेन्द्र गोयल, नरेन्द्र लोहिया, हरीश गाँधी, वकील रमेश गुप्ता, श्रीमती शीला गाँधी, डॉ साधना तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


