महामंत्र “णमोकार” का 20वां  जाप संपन्न, रायपुर सकल दिगम्बर समाज व नवकार जाप ग्रुप का आयोजन

महामंत्र “णमोकार” का 20वां जाप संपन्न, रायपुर सकल दिगम्बर समाज व नवकार जाप ग्रुप का आयोजन

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 10 अगस्त। जैन परम्परा की सभी आमनाओं में एक रुपेण मान्य शाश्वत महामंत्र “णमोकार” का 20 वां सफलतम जाप का आयोजन सकल जैन समाज के सभी घटकों के साथ रायपुर सकल दिगम्बर समाज व नवकार जाप ग्रुप द्वारा किया गया।

नवकार है विघ्नहारी – प.पू. आर्यिका रत्न १०५ श्री अंतर्मति माता

जैन दिगम्बर आमना की प.पू. आर्यिका रत्न १०५ श्री अंतर्मति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में 10 अगस्त 2025, रविवार को जैन परम्परा की सभी आमनाओं में एक रुपेण मान्य शाश्वत महामंत्र “णमोकार” का 20 वां सफलतम जाप का आयोजन सकल जैन समाज के सभी घटकों के साथ रायपुर सकल दिगम्बर समाज व नवकार जाप ग्रुप द्वारा किया गया।

नवकार जाप से पूर्व प्रवचन : सुबह 8 से 9 बजे तक तत्पश्चात नवकार जाप : सुबह 9 से 10 बजे तक स्थान : 1008 श्री पद्मप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर, लाभाण्डी, रायपुर में किया गया। जाप के साथ विशेष योग तप का भी प्राप्त हुआ।

उपस्थित धर्मसभा को बोधित करते हुए माता जी ने कथानक के माध्यम से बताया कि नवकार महामंत्र सभी प्रकार की बाधाओं को हरने वाला अर्थात विघ्नहारी है। इसके सुमिरण मात्र से ही जीवन नय्या को तारा जा सकता है, आत्मा का आध्यात्मिक कल्याण हो जाता है।

जाप में सकल जैन के सदस्यों के साथ ही विशेष रूप से आशीष जैन, राजेन्द्र पारख, संजय गिड़िया, वीरेंद्र डागा, मनोज जैन, निकुंज साचला, दीपक जैन, विपुल नायक, अभिषेक जैन, संजय नायक, अरविंद बड़जात्या कि उपस्थित रही।

Chhattisgarh