राष्ट्रीय स्तरीय के संगीत तथा नृत्य में युगांतर का श्रेष्ठ प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्तरीय के संगीत तथा नृत्य में युगांतर का श्रेष्ठ प्रदर्शन

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 10 अगस्त। शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में भी अग्रणी संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल की वर्णिका तिवारी ने एकल गायन (लाइव सुगम) तथा सर्वेश पुसटकर ने एकल गायन (कराओके फिल्मी) में कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई द्वारा आयोजित “प्रज्ञोत्सव नेशनल कल्चरल एक्स्ट्रावेगेन्जा 2025” में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

इसी तरह युगांतर की राशि जोशी ने एकल गायन (लाइव सेमी क्लासिकल),अंकिता राय ने एकल गायन (लाइव सुगम) तथा हिमानी जोगी ने एकल गायन (कराओके फिल्मी) ने भी शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के बच्चों ने सामूहिक गीत गायन में तृतीय स्थान अर्जित करके खूब वाह-वाही बटोरी। “संगीत विभाग” की ओर से टी विशाल ने गीतों को संगीतबद्ध किया। इनका वरिष्ठ रिदम शिक्षक गोपी प्रसाद पटेल ने निर्देशन व तबला संगत किया तथा अक्षय केहरी, आकांक्षा चतुर्वेदी, लवली पॉल ने सहयोग प्रदान किया।


इसी तरह राष्ट्रीय स्तर की सामूहिक नृत्य प्रतिस्पर्धा में भी बच्चों ने तृतीय स्थान अर्जित किया। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति धारी प्रसिद्धि सिंहा (कथक शास्त्रीय नृत्य) में द्वितीय स्थान अर्जित किया।

यही नहीं राहुल बिस्वास तथा मयंक सिंहा ने राष्ट्रीय नृत्य (सेमी क्लासिकल) प्रतिस्पर्धा में प्रथम आकर सफलता का परचम लहराया। खुशबू चन्द्राकर तथा शताक्षी त्रिवेदी राष्ट्रीय नृत्य (सेमी क्लासिकल) प्रतिस्पर्धा में तृतीय स्थान अर्जित किया।

“संगीत तथा नृत्य विभाग” के मार्गदर्शन में यह सारी उपलब्धियाँ हासिल की गई। “नृत्य विभाग” की ओर से अमीषा सोनी ने इन नृत्यों की कोरियोग्राफी अभिलाषा सिंह के सहयोग से की।

विद्यार्थियों को निर्णायकों एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा स्�

Chhattisgarh