ग्राम टेड़ेसरा में 1 करोड़ 86 लाख 7 हजार रूपए  की लागत से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

ग्राम टेड़ेसरा में 1 करोड़ 86 लाख 7 हजार रूपए  की लागत से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण


राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 11 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 12 करोड़ 86 लाख 94 हजार रूपए की लागत से 11 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 11 करोड़ 48 लाख 2 हजार रूपए की लागत से 5 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 1 करोड़ 38 लाख 92 हजार रूपए की लागत से 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज ग्राम टेड़ेसरा में 1 करोड़ 86 लाख 7 हजार रूपए  की लागत से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने आरोहण बीपीओ सेंटर के युवाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया।


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के नवनिर्मित भवन के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जा रहा है। जिससे जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि लोकार्पण कार्य अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के योजना मद से ग्राम ईरा में 1 करोड़ 66 लाख रूपए 78 हजार रूपए की लागत से सीसी रोड ईरा से गौठान पहुंच मार्ग 1.150 किलोमीटर एवं ग्राम सोमनी में 7 करोड़ 81 लाख 27 हजार रूपए की लागत से सोमनी से नवागांव मार्ग 6.05 किलोमीटर तथा सीएसए (एलडब्ल्यूई) से ग्राम टेड़ेसरा में 1 करोड़ 86 लाख 7 हजार रूपए की लागत से आईटीआई परिसर टेड़ेसरा में भवन निर्माण का लोकार्पण किया गया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत अधोसंरचना उपकर निधि से ग्राम ईरा में 5 लाख 2 हजार रूपए की लागत से बिसला निषाद से गुढ़ी चौक तक सीसी रोड निर्माण कार्य एवं पीएमश्री योजना से ग्राम कोपेडीह में 8 लाख 7 हजार रूपए की लागत से बाल वाटिका में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया है।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि जिले में आज ग्राम टेड़ेसरा में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के नवनर्मित भवन का लोकार्पण किया गया है। यहां तीन ट्रेड कोपा, इलेक्ट्रीशियन, फीटर संचालित है।

यहां प्रतिवर्ष लगभग 128 बच्चे प्रवेश लेते है। संस्थान का आरोहण बीपीओ सेंटर से एएमयू भी किया गया है। यहां के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अच्छे अवसर मिल रहे है।

Chhattisgarh