बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ) 11 अगस्त।
थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।
थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर किया गया चेकिंग कार्यवाही।
थाना क्षेत्र के 22 गुण्डा एवं 06 निगरानी बदमाषों को किया गया चेक।
चेकिंग दौरान थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में झूण्ड बनाकर उपद्रव करने वाले बदमाश सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।
चेकिंग के दौरान चिंगराजपारा में एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराते पकड़ाया तो वहीं मोपका में अधिक मात्रा में महुआ शराब के साथ एक आरोपी हिरासत में।
आरोपियों से एक नग धारदार स्टील के चाकू एवं 22.5 लिटर महुआ शराब किमती 4450 रू. बरामद।
बदमाशों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही साथ ही आर्म्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।
थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने आगे भी की जायेगी कार्यवाही।
विवरण:-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में दिनांक 10.08.2025 को विशेष अभियान चलाकर थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय एवं पुसके मोपका प्रभारी निरी. भावेश सेण्डे के नेतृत्व में थाना सरकण्डा एवं पुलिस सहायता केन्द्र मोपका से संयुक्त टीम तैयार कर 22 गुण्डा बदमाश एवं 6 निगरानी बदमाशों को चेक किया गया जो सकुनत पर उपस्थित मिले ।
साथ ही चेकिंग के दौरान चिंगराजपारा सुभाष चौक मंे बदमाश राहुल साहू उर्फ हिमेश को धारदार चाकू लहराते हुये पकड़ा गया एवं आरोपी दीपेन्द्र वर्मा के कब्जे से 22.5 लिटर अवैध महुआ शराब किमती 4450रू. के साथ पकड़ा गया।

आरोपी राहुल साहू के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् एवं आरोपी दीपेन्द्र वर्मा के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में झूण्ड बनाकर उपद्रव करने वाले 6 बदमाशों रोशन पटेल, आदर्श सेन, अजय पटेल, धीरज दास, आशीष यादव एवं राजा यादव के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।
नाम गिरफ्तार आरोपी:-
- रोशन पटेल पिता हर प्रसाद पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी हरदीडीह बैमा नगोई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- आदर्श सेन पिता संतोष सेन उम्र 18 वर्ष निवासी अटल आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- अजय कुमार पटेल पिता रामनाथ पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- धीरज दास पिता विजय दास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष निवासी शिवघाट सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- आशीष यादव पिता स्व. रामा यादव उम्र 26 वर्ष निवासी चुचुहियापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- राजा यादव उर्फ राहुल पिता स्व. रवि यादव उम्र 18 वर्ष निवासी सिरगिट्टी थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- हिमेश साहू उर्फ राहुल पिता मेघनाथ साहू उम्र 19 वर्ष निवासी चिंगराजपारा सुभाष चौक सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- दीपेन्द्र वर्मा पिता दुर्गा प्रसाद वर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी सड़क पारा मोपका, पुसके मोपका थाना सरकण्डा।

