बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ) 11 अगस्त। थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं गठित टीम पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।
• रकम दोगुना होने का प्रलोभन देकर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने वाला बेमेतरा के प्रकरण में आरोपी डायरेक्टर गिरफ्तार।
प्रार्थी धिरेन्द्र सिंह साहू पिता यशवंत साहू उम्र 30 साल साकिन कचहरी पारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा ने दिनांक 16.04.2017 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि सांई प्रकाश कंपनी के डायरेक्टर पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने अपने सहयोगी डायरेक्टर एवं एजेंटों के माध्यम से सांई प्रकाश कंपनी में रकम जमा करने पर 12 प्रतिशत ब्याज एवं 6 वर्ष में रकम दोगुना होने का प्रलोभन देकर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी कर सांई प्रकाश प्रापर्टी डेवोलेपमेंट प्रा.लि. कंपनी में रकम जमा करवाकर कंपनी को बंद कर निवेशकों के रकम को हडपकर फरार हो गये है कि रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 420, 34 भादवि, ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अथिनियम 1978 की धारा 3,4 पंजीबद्ध कर प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपीयो द्वारा बैंक के रूप में संचालित कर अभिकर्ता के रूप में कार्य कर कंपनी में रकम जमा कराकर रकम को हड़प लेना पाये जाने से प्रकरण में धारा 409 भादवि एवं छ०ग० के निक्षेपकों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 जोडी गयी है।
जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में टीम गठित कर निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम सहित अन्य स्टाफ को फरार आरोपियों कि पता तलाश हेतु विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुर्व में आरोपी मृगेन्द्र सिंह बघेल, धिरेन्द्र प्रताप सिंह, रण विजय सिंह बघेल को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण के आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, एवं अन्य आरोपी फरार होने से पता तलाश किया जा रहा था।
आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ऊर्फ छोटे उम्र 62 वर्ष, निवासी सेमरपाखा थाना ब्यौहारी जिला सहडोल (मध्यप्रदेश). का केन्द्रिय जेल रीवा म.प्र. में निरूद्ध होने की जानकारी प्राप्त होने पर माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी की अनुमति प्राप्त कर आज दिनांक 11.08.2025 को प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ऊर्फ छोटे भैया पिता कृष्ण प्रताप सिंह बघेल उम्र 62 वर्ष, निवासी सेमरपाखा थाना ब्यौहारी जिला सहडोल (मध्यप्रदेश) को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड लिया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक प्रताप यादव, अमित सिंह, महेन्द्र वर्मा सहित अन्य पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

