मोहला(अमर छत्तीसगढ) 11 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर- अंबागढ़, चौकी जिले में बाहर से आकर ठहरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं किरायेदारों की जांच अभियान तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक वायपी. सिंह के निर्देशन के मार्गदर्शन में टीम ने सघन जांच अभियान के दौरान मानपुर मे 7 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई, जो पिछले कई दिनों से बिना सूचना अवैध रूप से किराये के मकानों में रह रहे थे। इन सभी के विरुद्ध धारा 128 BNS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
जिले में बाहरी लोगों के काफी तादाद में पहुंचने और बढ़ते अपराधों के बीच मानपुर पुलिस ने किरायेदार की जानकारी थाना में अनिवार्य रूप से दर्ज कराने का स्पष्ट निर्देश जारी किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जानकारी न देने पर मकान मालिक पर भी वैधानिक कार्रवाई कि जायेगी।
किरायेदार का पूरा विवरण थाना में जमा करने से उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच मूल थाना से समय पर हो सकेगी। कोई भी अपराधी आपके घर में किराये पर रहकर आपको ही नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए समय रहते किरायेदार की जानकारी देना मकान मालिक का कर्तव्य है।
पुलिस बोली- जारी रहेगी कार्रवाई
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस विभाग का कहना है कि, यह अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध मुक्त वातावरण बनाए रखना है।
इन लोगों पर हुई कार्रवाई
- मो. सद्दाम खान पिता आमिरुद्दीन, उम्र 32 वर्ष, जाति मल्हा, निवासी कोताना थाना बड़ौद जिला बागपत उत्तर प्रदेश।
- मो. जाकिर पिता नजीर उम्र 30 वर्ष जाति मल्हा, निवासी कोताना, थाना बड़ौद जिला बागपत उत्तर प्रदेश।
- मो. अययुब अली पिता नशिर, उम्र 50 वर्ष जाति तेली, निवासी कोताना थाना बड़ौद, जिला बागपत उत्तर प्रदेश।
- मो. शाहिद पिता वालियन, उम्र 34 वर्ष, जाति मल्हा, निवासी कोताना थाना बड़ौद जिला बागपत उत्तर प्रदेश।
- मो. कासिम पिता अमीनु उम्र 22 वर्ष जाति मल्हा निवासी कोताना थाना बड़ौद जिला बागपत उत्तर प्रदेश।
- मो. मुस्तकीन पिता अनिसा उम्र 24 वर्ष जाति मल्हा, निवासी कोताना थाना बड़ौद जिला बागपत उत्तर प्रदेश।
- मो. नसीम पिता शब्बीर उम्र 45 वर्ष जाति मल्हा, निवासी नाग्लारै, थाना कैराना जिला शामली उत्तर प्रदेश।

