अखण्ड भारत के लिए राष्ट्रभक्ति और एकता का आह्वान, शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में हुआ आयोजन

अखण्ड भारत के लिए राष्ट्रभक्ति और एकता का आह्वान, शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में हुआ आयोजन

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 12 अगस्त।
अखण्ड भारत के स्वप्न को साकार करने हेतु शिवनाथ महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम हिन्दू जागरण मंच के  बैनर पर आयोजित था । इस अवसर पर प्रांत संगठक राजेश भार्गव सम्मिलित हुए।


कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता रवि सिन्हा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि भारत केवल भूमि का टुकड़ा नहीं बल्कि हमारी माता है। उन्होंने राष्ट्रभक्ति की आवश्यकता पर बल देते हुए भारत को पुनः विश्व गुरु की भूमिका में स्थापित करने के लिए अखण्ड भारत के स्वप्न को साकार करने का आह्वान किया । देश की एकता और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया ।

   श्री राजेश भार्गव ने अपने प्रेरक उद्बोधन मेंभारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव को रेखांकित किया।  यह पवित्र भूमि अनादिकाल से महान व्यक्तित्वों की जन्मस्थली रही है जिन्होंने विश्व को सत्य ज्ञान और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया।

इतिहासकारों द्वारा गलत और पक्षपातपूर्ण इतिहास लेखन की कटु आलोचना की। उन्होंने कहा हमारा गौरवशाली इतिहास विकसित किया गया और सत्य को दबाकर नई पीढ़ी को भटकाने का प्रयास हुआ।श्विदेशी आक्रांताओं ने इस देश को लूटने बांटने और इसकी सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने का सुनियोजित षड्यंत्र रचा।  

कार्यक्रम में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के सभी सम्माननीय सदस्य पंकज कुंजरेकर सुरेंद्र सिंह भाटिया गीतेश गुप्ता हिंदू जागरण मंच के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति प्राध्यापकगण प्राचार्य श्रीमती निर्मला उमरे, प्रोफेसर आशानन्द माखिजा विशेष रूप से उपस्थित रहें।और छात्र.छात्राएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो एस आर कन्नौजे ने किया आभार प्रदर्शन प्रो गुणवंता खरे ने किया। 

Chhattisgarh