ASI ने की आत्महत्या : पुलिस स्टाफ बैरक में लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस

ASI ने की आत्महत्या : पुलिस स्टाफ बैरक में लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस

बालोद(अमर छत्तीसगढ) 16 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना में पदस्थ ASI ने थाने के पुलिस स्टाफ बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और फांसी के फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ASI का नाम हीरामन मंडावी है बताया जा रहा है कि, वह लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। जिसके चलते शानिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh