मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम साय का बड़ा बयान : बोले- 21 अगस्त यानी विदेश दौरे के पहले हो सकता है विस्तार

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम साय का बड़ा बयान : बोले- 21 अगस्त यानी विदेश दौरे के पहले हो सकता है विस्तार

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 16 अगस्त। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्र से मंजूरी मिल गई है। इस पर संकेत देते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इंतजार करिए जल्द ही विस्तार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो भी सकता है.

इस पूरे मामले को लेकर सूत्रों का कहना है कि, 21 अगस्त के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो जायेगा। मुख्यमंत्री श्री साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसे में पांच दिन के भीतर शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में भी 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल को लाने का फैसला कर लिया है। शपथ ग्रहण समारोह में तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

सूत्रों का यह भी कहना है कि, बीजेपी शीर्ष संगठन ने सामाजिक, क्षेत्रीय समीकरण के आधार पर मंत्री बनाने का निर्णय लिया है। शीर्ष और प्रदेश स्तर के नेताओं से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है कि, एक व्यक्ति सामान्य वर्ग से, एक व्यक्ति अनुसूचित जनजाति वर्ग और एक व्यक्ति पिछड़ा वर्ग से शामिल किया जाय। एक यक्ति बिलासपुर संभाग से, एक व्यक्ति सरगुजा संभाग से और एक व्यक्ति दुर्ग व्यक्ति से होगा।

Chhattisgarh