बलौदाबाजार(अमर छत्तीसगढ) 17 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन के वार्ड क्रमांक 13 का निर्दलीय पार्षद संतोष घृतलहरे के घर से अवैध महुआ की शराब का जखीरा बरामद किया गया है। लवन पुलिस ने पार्षद को अवैध शराब बनाने एवं बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पार्षद के घर से अलग-अलग जरी कैन में छुपा कर रखें 27 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई है। लवन थाना पुलिस आरोपी पार्षद को आबकारी अधिनियम 34/2 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि, पार्षद नगर पंचायत लवन में सभापति भी है। ऐसे में एक चुने हुए जनप्रतिनिधि का ऐसा कृत्य करना नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

