रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 17 अगस्त। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) रायपुर शाखा एवं आयकर बार एसोसिएशन रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 17 अगस्त 2025 को “The Way to Work Life Balance” विषय पर एक विशेष ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन श्री रत्न प्रभु सूरी सदन, विवेकानंद नगर, रायपुर में किया गया।
इस अवसर पर पूज्य आचार्य आध्यात्म योगी उपाध्याय भगवंत श्री महेन्द्रसागर जी म.सा. एवं पूज्य यौवमानिशी उपाध्याय भगवंत श्री मनीषसागर जी म.सा. ने उपस्थित जनों को जीवन प्रबंधन, व्यवसाय, सामाजिक एवं धार्मिक जीवन में संतुलन स्थापित करने तथा आत्मचिंतन एवं अहं प्रबंधन के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने जीवन को संतुलित करने का सरल सूत्र दिया—
8 घंटे व्यवसाय/व्यवसायिक कार्य हेतु
8 घंटे शरीर एवं स्वास्थ्य हेतु
8 घंटे आत्म, परिवार, समाज, ध्यान व आत्मनिरीक्षण हेतु
इस आयोजन में 150 से अधिक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की और संतुलित जीवन जीने के इस संदेश को आत्मसात किया।
आयोजन टीम (Host Team):
CA विजय मालू, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष, ITBA रायपुर
CA विकास गोलछा, अध्यक्ष, ICAI रायपुर शाखा
CA अमित शर्मा, उपाध्यक्ष, ITBA रायपुर
CA रश्मि वर्मा, उपाध्यक्ष, ICAI रायपुर शाखा
CA रवि जैन, सचिव, ICAI रायपुर शाखा
विशेष अतिथि:
लोकेश कवड़िया, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ निशक्त जन आयोग, संजय सिंघी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, BJS, विजय गंगवाल, प्रदेश अध्यक्ष, BJS, छत्तीसगढ़ सत्र में अन्य प्रमुख उपस्थिति:
CA किशोर बारडिया, CA आर.बी. दोशा, CA राजेश गोलछा, CA सुनील अग्रवाल, CA आलोक केसवानी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

