छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़ ) 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक आज दिनांक 17/08/2025 को दुधाधारी मठ सत्संग भवन, रायपुर में सम्पन्न हुआ।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में  राजनांदगांव से प्रदेश सलाहकार देव कुमार निर्वाणी, जिला संरक्षक महेंद्र वैष्णव, जिलाध्यक्ष संतोष वैष्णव, जिला महासचिव संदीप वैष्णव, जिला संयोजक विश्वास वैष्णव सम्मिलित हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सलाहकार देवकुमार निर्वाणी ने कहा कि प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन में एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में व्यय सामाजिक कोष से वहन न करते हुए निजी रूप से पदाधिकारी लोग अपने अपने राशि दान कर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाए।

राजनांदगांव वैष्णव महासभा के संरक्षक  महेंद्र वैष्णव ने अपने सम्बोधन में कहा कि सामाजिक चुनाव का तिथि निर्धारित हैं नियमानुसार हर 3 साल उपरांत चुनाव होना चाहिए।

प्रदेश सचिव राकेश दास वैष्णव द्वारा दिनांक 24 अगस्त 2025 को होने वाली प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी दी गई एवं निर्धारित कार्यक्रम की रूपेखा को बताया गया।

साथ ही बैठक में उनके द्वारा प्रदेश चुनाव संबधी की चर्चा भी रखी गई और सर्वसम्मति से विधिवत संचालन समिति का सुझाव सहित गठन किया गया। संचालन समिति में सभी जिलों से सदस्यों को लिया गया।

बैठक में सभी जिले से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने चुनाव संबधी अपनी राय  भी रखी । आने वाले आगामी समय में बहुत जल्द प्रदेश चुनाव किया जायेगा।

उक्त प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश सलाहकार देव कुमार निर्वाणी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र बैरागी, इंद्रकुमार वैष्णव, राकेश वैष्णव, हरिदास वैष्णव , संतोष वैष्णव, महेंद्र वैष्णव, संदीप वैषविश्वास वैष्णव, शत्रुघन वैष्णव, नंदकिशोर वैष्णव, संतोष वैष्णव,बलराम दास वैष्णव, श्रीमती यशोदा वैष्णव, भीख़म दास, राजकुमार , राजेंद्र वैष्णव, विजय वैष्णव, कविता वैष्णव, नीलिमा वैष्णव, निशा वैष्णव, गजेंद्र वैष्णव, मोहन वैष्णव, राम वैष्णव एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष संतोष वैष्णव ने अधिक से अधिक कार्यक्रम में वैष्णव बंधुओं को शामिल होने के लिए अपील किया।

Chhattisgarh