डोंगरगढ़(अमर छत्तीसगढ) 18 अगस्त ।70 साल की सास को बहू ने डण्डे एवं लोहे के पाईप से पीट-पीट कर कर दी हत्या
ग्राम राका डोंगरगढ़ का मामला
पुरानी घरेलू विवाद को लेकर हुई थी लड़ाई
आरोपिया को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया था
दिनांक- 16.08.2025 को करीबन शाम 05ः00 बजे आरोपिया श्रीमती खोम बाई पटेल पति विक्रम पटेल उम्र- 54 साल निवासी ग्राम राका, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगंाव छ0ग0 अपने घर में थी, उसी समय उसकी सास श्रीमती बेद बाई पटेल पति लछन पटेल उम्र- 70 साल निवासी ग्राम राका थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ0ग0 जो करीबन 200 मीटर दूर अपने दुसरे बेटे पास रहती है, अपने हाथ में लकड़ी का डण्डा लेकर आरोपिया के घर आई, और आरेपिया को गंदी-गंदी गाली देने लगी तब आरोपिया अपने सास को गाली देने से मना की तो मृतिका बेद बाई आरोपिया के साथ झगड़ा करने लगी तब आरोपिया रोज-रोज का झगड़ा से मैं परेशान हो गई हूँ, मैं आज इस डोकरी को आज जान से मारकर खत्म कर देती हूँ सोंचकर अपनी सास बेद बाई के हाथ में रखे डण्डे को छीनकर उसके पीठ, हाथ, कमर में उसी डण्डा से ताबड़तोड़ मारपीट कर दी ।
जिससे बेद बाई पटेल का मौके पर ही फौत हो गया जिसकी रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अप0क्र0- 405/2025 धारा- 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण के गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक राजनांदगंाव मोहित गर्ग, अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम द्वारा प्रकरण के विवेचना हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ उपेन्द्र कुमार शाह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जिस पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ द्वारा अपने टीम के साथ आरोपिया खोम बाई पटेल का पता तलाश कर हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार करते हुये बताई कि मृतिका बेद बाई पटेल उसे हमेशा गाली-गलौज करती थी एवं ताने मारती थी ।
मृतिका के द्वारा दिये गये गाली-गलौज एवं तानों से तंग आकर जान से मारने की नियत से बांस के डण्डा एवं लोहे की फुकनी (पाईप) से मृतिका की पीठ, पेट, हाथ-पैर, कमर में मारकर चोंट पंहूचाई इन्ही चोटों से मृतिका की मृत्यु होना बताई।
मृतिका से घटना में प्रयोग किये बांस के डण्डा एवं लोहे की फुकनी (पाईप) को जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, उप निरीक्षक भुषण चन्द्राकर, सउनि तुलाराम बांक, विजय साहू, आरक्षक लीलाधर मण्डलोई किशन चन्द्रा एवं म0आर0- रोजलीन सामीयल का विशेष योगदान रहा।
नाम मृतिका- श्रीमती बेद बाई पटेल पति लछन पटेल उम्र- 70 साल निवासी ग्राम राका थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छग
नाम आरोपिया- श्रीमती खोम बाई पटेल पति विक्रम पटेल उम्र- 54 साल निवासी ग्राम राका, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगंाव छग

