राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग की उपस्थिति में 8395.25 बल्क लीटर शराब नष्ट की गई। जिसकी कीमत 36,23,859 रूपये थी। इन शराबों को 8 थाना- चौकी के 257 प्रकरणों में जप्त किया गया था। जिसे रक्षित केन्द्र के पिछे मैदान में रोड रोलर से नष्ट किया गया।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन पर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सभी अधिकारियों के समक्ष रक्षित केन्द्र राजनांदगांव के पिछे मैदान में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की कार्यवाही में न्यायलय आदेशित 184 प्रकरण एवं न्यायलय लंबित 71 प्रकरण, 02 प्रकरण खात्मा कुल 257 प्रकरणों में जप्त 3883.39 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 2106118/-रूपये, 4363.63 लीटर देशी शराब कीमती 1486101/-रूपये, 28.60 लीटर बीयर कीमती 7640/-रूपये, 120.00 लीटर महुआ कीमती 24000/-रूपये कुल 8395.25 बल्क लीटर कीमती 36,23,859 /- रूपये का अवैध शराब के उपर रोड़ रोलर चलाकर किया गया विधिवत नष्टीकरण।
वर्ष 2012 से वर्ष 2025 तक न्यायलय आदेशित एवं न्यायालय विचाराधीन भारी मात्रा में अवैध शराब का नष्टीकरण होने से थानों के मालखाना खाली हुये है जिससे अन्य समानों के रखरवाव में पुलिस को मद्दत मिलेगी।
शराब के नष्टीकरण के लिए कलेक्टर/जिला दंडाधिकारी द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें एडीओ अधिकारी कुसुमलता जोल्ले, एडीओ अधिकारी संदीप सहारे, आबकारी उनि. अनिल कुमार सिंह, आबकारी उनि. तुलेश्वरी, मुख्य लिपिक आबकारी कार्यलय से रामसिंग पाटिल एवं जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारी शामिल थे।

