राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 18 अगस्त। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में छत्तीसगढ हॉकी के मार्गदर्शन व जिला हॉकी संघ के तत्वधान में मानसून हॉकी लीग स्पर्धा 20 से 24 अगस्त 2015 तक संस्कारधानी के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाऐगीं।
प्रतियोगिता में कुल 12 टीमे हिस्सा लेंगी। आयोजन की तैयारियों को आयोजको द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है।
छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने हॉकी नर्सरी में अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाने वाली मानसून हॉकी लीग प्रतियोगिता की सफलता के लिए आयोजकों को शुभकामना देते हुए सफलता की कामना की है।
आयोजन सचिव किशोर धीवर ने बताया कि प्रतियोगिता में स्पोटर्स अकादमी रायपुर, खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर, नागपुर, वन विभाग राजनांदगांव, हॉकी कबीरधाम,हॉकी दुर्ग, हॉकी कुरूद,खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव, डीएचए रायपुर,सीनियर मोर्निंग ग्रुप राजनांदगांव, कैग रायपुर,के अलावा मेजबान राजनांदगांव की टीम अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगीं

