शिक्षा विभाग में हुआ फर्जीवाड़ा का खुलासा : फर्जी अंक सूची के आधार पर नौकरी कर हा शिक्षाकर्मी बर्खास्त

शिक्षा विभाग में हुआ फर्जीवाड़ा का खुलासा : फर्जी अंक सूची के आधार पर नौकरी कर हा शिक्षाकर्मी बर्खास्त

जांजगीर चाम्पा(अमर छत्तीसगढ) 19 अगस्त। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां फर्जीवाड़ा कर शिक्षाकर्मी की नौकरी पाने वाले शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि, कक्षा 12वीं की अंकसूची में कुटरचना कर शिक्षाकर्मी बन गया था। फर्जी अंक सूची के आधार पर 2007 से नौकरी कर रहा था।

लोक आयोग को लगातार शिकायत मिल रही थी।मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला बेल्हा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी जनकराम चौहान पर आरोप था कि, वे फर्जीवाड़ा अंकसूची के सहारे नौकरी कर रहा है।

इसके बाद लोक आयोग ने इसकी जांच की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 12वीं की अंकसूची का जांच किया तो शिकायत सही पाया गया। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए उसे पद से बर्खास्त कर दिया गया।

Chhattisgarh